बार्सिलोना में शामिल होने के करीब ब्राजील के अंडर-23 खिलाड़ी

रियो डी जेनेरियो, 26 जून (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब, ब्राजील के अंडर-23 के खिलाड़ी मार्लोन के साथ करार करने के करीब है।

ब्राजील टीम में सेंटर बैक पर खेलने वाले मार्लोन को फ्लूमिनेंसे से एक साल के ऋण पर क्लब में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के समाचार पोर्टल ‘यूओएल’ की जानकारी से यह पता चला है कि बार्सिलोना को 2016-17 सत्र के अंत में 20 वर्षीय खिलाड़ी के साथ स्थायी सौदा करने का विकल्प दिया जाएगा।

मार्लोन ने अंडर-20 और अंडर-23 दोनों स्तर पर ब्राजील का प्रतिनिधित्व किया है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त में आयोजित होने वाले रियो ओलम्पिक खेलों में उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

फ्लूमिनेंसे की युवा अकादमी से निकले मार्लोन ने रियो डी जेनेरियो क्लब के साथ 69 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2013 से करियर की शुरुआत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493