हैदराबाद के पास एक कार में मिला जला शव

हैदराबाद, 26 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद के पास कार में एक वकील का शव जली हुई अवस्था में मिला। कार पीड़ित की ही बताई गई है।

पुलिस ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है कि शनिवार रात रंगा रेड्डी जिले के केसारा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वकील को जिंदा जला दिया था। इसके पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है।

पुलिस ने कहा कि मृतक वकील उदय कुमार हैदराबाद के कुशैगुदा इलाके का रहने वाला था। उसकी पहचान कार में मिले उसके निजी सामान से हो पाई।

वकील के परिवार ने कहा कि उदय शनिवार सुबह घर से निकले थे और देर रात तक घर नहीं लौटे थे। उन्होंने जब उदय से संपर्क साधने की कोशिश की तो उनका फोन बंद था।

केसारा पुलिस थाने में इस घटना के संदर्भ में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493