पकड़ा गया आरोपी मध्यप्रदेश में हुए राजेश जैन अपहरणकांड में वांछित है। उस पर एमपी पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की एक स्विफ्ट कार भी बरामद हुई है।
एसटीएफ ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि खंडवा, मध्यप्रदेश के व्यवसायी राजेश जैन के अपहरण मामले में वांछित 25000 रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी अरुण कुमार तिवारी उर्फ डब्बू तिवारी वाराणसी व उसके आसपास के क्षेत्र में नाम बदल कर छिपकर रह रहा है।
एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए इनामी को वाराणसी के कचहरी क्षेत्र के जेपी मेहता तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से कई प्रदेशों के सिमकार्ड और असलहा बरामद किया गया है।
एसटीएफ ने बताया कि फूलपुर के नकटी भवानी गांव के मूल निवासी डब्बू के खिलाफ मध्य प्रदेश के कई जिलों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
एसटीएफ के मुताबिक, डब्बू तिवारी का मूल अपराध वाहन चोरी का है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, असम समेत कई राज्यों में उसका वाहन चोरी का नेटवर्क सक्रिय है। कई राज्यों में काम करने के कारण डब्बू छह से अधिक भाषाओं का जानकार है और वह धाराप्रवाह अंग्रेजी, हिंदी, असमिया और मराठी भी बोलता है।
उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वर्ष 1995 में उसका उदयभान सिंह से संर्पक हुआ, जो छोटा राजन व गुरु साटम गैंग के लिए असलहा सप्लाई करता था। वह उदयभान के साथ मुंबई आ गया और छोटा राजन व गुरु साटम गैंग के लिए काम करने लगा।
dharmpath.com dharmpath