नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह सुहावनी रही। इस दौरान आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में शाम या रात तक हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 79 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई, जो सुबह या दोपहर तक बारिश नहीं हो की वजह से बढ़ेगी।
दिल्ली में एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath