राजन पर स्वामी का प्रहार ठीक नहीं : मोदी

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर शाब्दिक प्रहार की निंदा करते हुए कहा कि ‘यह ठीक नहीं था।’

उन्होंने राजन के देशप्रेम को भी सराहा।

मोदी ने समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “मेरे ख्याल से इस तरह की चीजें ठीक नहीं हैं।”

उन्होंने कहा कि स्वामी के बयान सही नहीं थे और ‘चर्चा में बने रहने की उनकी इच्छा से किसी का भला नहीं होगा।’

मोदी ने कहा, “अगर कोई स्वयं को व्यवस्था से बड़ा दिखाता है, तो यह सही नहीं है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें राजन के देशप्रेम पर कोई संदेह नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं उनके काम को सराहता हूं। देश के प्रति उनका प्रेम निर्विवाद है। आशा है, सेवानिवृत्ति के बावजूद उनकी सेवाएं देश को उपलब्ध होंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493