जान बूझकर ऋण न चुकाने वालों को कानून बताऊंगा : मोदी

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह जानबूझ कर भारी भरकम कारपोरेट ऋण न चुकाने वालों एवं विदेश भाग जाने वाले बकाएदारों को बताएंगे कि कानून क्या होता है।

मोदी ने समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “कानून क्या होता है, ये मैं उन लोगों को दिखाऊंगा।”

प्रधानमंत्री ऋण न चुकाने और कानून की खामियों का फायदा उठाकर बिना सजा पाए बच निकलने वाले बड़े कारोबारियों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

मोदी ने कहा कि वह ऐसे सभी लोगों को वापस देश लाकर कानून के कठघरे में खड़ा करेंगे।

उन्होंने कहा, “जनता को यकीन है कि ऐसा सिर्फ नरेंद्र मोदी कर सकता है और मैं ऐसा निसंदेह करूंगा।”

वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी एवं शराब कारोबारी विजय माल्या के संदर्भ में बात कर रहे थे, जिन पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप है और दोनों लंदन भाग गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493