मप्र : छात्राओं ने शिक्षिका का मुंह काला किया

कटनी, 27 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा में मनमाफिक नंबर न मिलने से नाराज हायर सेकेंडरी पास तीन छात्राओं ने सोमवार को शिक्षिका के मुंह पर कालिख पोत दी और अभद्रता भी की। शिक्षिका ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है।

पुलिस के अनुसार, पुरवार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय की तीन छात्राओं ने सोमवार को विद्यालय पहुंचते रेखा नाम की शिक्षिका के चेहरे पर कालिख पोत दी और उनके साथ अभद्रता की। ये छात्राएं भौतिक शास्त्र के प्रैक्टिकल में मिले नंबर से संतुष्ट नहीं थीं।

कोतवाली के थाना प्रभारी एस.पी. सिंह बघेल ने संवाददाताओं को बताया कि एक शिक्षिका ने तीन छात्राओं के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायत में मुंह पर कालिख लगाने और अभद्रता किए जाने की बात कही गई है। पुलिस छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493