जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में हिजबुल सरगना ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 28 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षबलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक स्थानीय सरगना मारा गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “नागरी गांव में हुई मुठभेड़ में मारे गए एचएम के एक शीर्ष स्थानीय सरगना की पहचान समीर वानी के रूप में हुई।”

उन्होंने बताया, “सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक समूह के नागरी गांव में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद एक घर को चारों ओर से घेर लिया था।”

उन्होंने कहा, “मुठभेड़ अब भी जारी है। आतंकवादियों के भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493