मेरी जानकारी में ‘डॉन-3’ नहीं बन रही है : प्रियंका

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जहां तक उन्हें मालूम है, तो फिलहाल ‘डॉन-3’ नहीं बन रही है।

स्पेन में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल (आईफा) से लौटने के दौरान प्रियंका से जब हवाईअड्डे पर पूछा गया कि क्या वह ‘डॉन-3’ कर रही हैं? तो उन्होंने कहा, “मेरी जानकारी के अनुसार, फिलहाल यह फिल्म नहीं बन रही है।”

डॉन के पहले दो संस्करण के निर्देशक फरहान अख्तर ने मार्च में कहा था कि वह आखिरकार एक निर्णय पर पहुंच गए हैं, जिसके अनुसार वह ‘डॉन 3’ की पटकथा तैयार करना चाहते हैं। लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार में फरहान ने कहा कि उन्होंने ‘डॉन-2’ के तुरंत बाद ‘डॉन-3’ की घोषणा कर गलती कर दी।

पूर्व में जैकलिन फर्नाडीज के ‘डॉन-3’ में होने की अटकलों ने जोर पकड़ा, लेकिन जैकलिन ने हाल में फिल्म का हिस्सा होने से इनकार कर दिया।

एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया कि ‘डॉन-3’ के रुकने की वजह शाहरुख के तीन फिल्मों, प्रियंका के ‘क्वांटिको’ और फरहान की अभिनय करियर में व्यस्तता है।

प्रियंका ने कहा, “मैं बहुत व्यस्त रही हूं। मैं एक सप्ताह के बाद घर वापस आई हूं और मुझे ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन के लिए वापस जाना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493