‘ब्रेक्सिट से किसी वित्तीय संकट की आशंका नहीं’

वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के वित्त मंत्री जैकोब ल्यू ने कहा है कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ने से एक और वित्तीय संकट आने की आशंका नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ल्यू ने सीएनबीसी को सोमवार को दिए गए साक्षात्कार में कहा, “सवाल ही नहीं है कि कोई उल्टी हवा बहेगी। मैं समझता हूं कि हम इसे संभाल सकते हैं। यूरोप और ब्रिटेन भी इसे संभाल सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “आपने देखा है कि जनमत संग्रह के दौरान और उसके बाद नीति निर्माता कितनी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। वित्तीय संकट के पैदा होने के कोई आसार नहीं हैं।”

ब्रेक्सिट के कारण वैश्विक बाजार में तेज गिरावट आई है और ब्रिटिश पाउंड की कीमत डॉलर के मुकाबले पिछले 31 साल में सबसे कम स्तर तक पहुंच गई। फिर भी, ल्यू ने कहा कि इसका अब तक वित्तीय बाजार पर असर ठीकठाक रहा है।

उन्होंने कहा, “जाहिर है कि यह नीति में बदलाव है जिसकी अपनी उलझनें हैं, जिसके कारण निवेशकों के फैसलों में बदलाव आ सकता है। तो, मैं यह नहीं कह रहा कि इसका बाजार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि यूरोपीय बैंक अब ब्रेक्सिट के निपटने में ‘बेहतर ढंग से सक्षम’ हैं, जैसा वे 2008 में नहीं थे।

ईयू से बाहर होने के फैसले के बाद अब ब्रिटेन को अपनी वापसी की शर्त और ईयू के साथ नए संबंधों पर बातचीत करनी होगी।

ल्यू ने कहा, “अब वहां दोबारा भरोसे की बहाली पर काम करना होगा। साथ ही विकास दर को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को बरकरार रखना होगा।”

उन्होंने ब्रेक्सिट की प्रतिक्रिया में दुनिया भर की सरकारों से आग्रह किया कि वे सभी उपलब्ध विकल्पों, राजकोषीय नीति, मौद्रिक नीति और संरचनात्मक सुधारों का प्रयोग कर आर्थिक विकास को बढ़ावा दें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493