नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक करेगी, जिसमें संसद के मानसून सत्र की तारीख तय होगी। मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने की संभावना है।
एक आधिकारिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सीसीपीए बुधवार को साउथ ब्लॉक के कक्ष नंबर 155 में बैठक रखेगी।”
सूत्र के अनुसार, संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू एक कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और उसके बाद साउथ ब्लॉक बिल्डिंग में उसी कक्ष में सीसीपीसी की बैठक होगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को मानसून सत्र में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और अन्य अहम विधेयकों के पास होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath