भ्रष्टाचार निवारण से गोवा की मादक पदार्थो की समस्या दूर होगी : केजरीवाल

पणजी, 28 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि गोवा में भ्रष्टाचार को खत्म कर देने से मादक पदार्थो की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

गोवा के मछुआरों से बात करने के बाद केजरीवाल ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करना और गोवा की सांस्कृतिक पहचान को बचाना, राज्य की दो सबसे प्रमुख जरूरतें हैं।

केजरीवाल ने दावा किया कि 2017 की शुरुआत में गोवा में होने जा रहे आगामी चुनाव में आप 40 विधानसभा सीटों में से 35 पर जीत हासिल करेगी।

केजरीवाल ने कहा, “मादक पदार्थो की समस्या का कारण भ्रष्टाचार है। कहीं पर कोई न कोई मादक पदार्थ बेचने की अनुमति देने के लिए रिश्वत ले रहा है। एक बार भ्रष्टाचार दूर हो जाएगा, तो हम मादक पदार्थो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

केजरीवाल ने कहा, “गोवा में दो महत्वपूर्ण चीजें हैं। इनमें से एक भ्रष्टाचार निवारण है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं।”

उन्होंने कहा, “और, गोवा की संस्कृति को भी बचाना जरूरी है। यह सबसे ज्यादा जरूरी है।”

राज्य की तीन दिन की यात्रा पर आए केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली की तरह ही ‘आप’ गोवा में भी झुग्गी बस्तियों को नियमित करने की कोशिश करेगी और झुग्गीवासियों को स्थायी आवास मुहैया कराएगी।

उन्होंने कहा, “आप सरकार गरीबों की सरकार होगी।”

आप नेता ने कांग्रेस और भाजपा पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों साथ मिलकर काम कर रही हैं।

केजरीवाल ने कहा, “वे दोनों (भाजपा और कांग्रेस) साथ मिलकर जनता को मूर्ख बनाती हैं। दोनों पूरी तरह से भ्रष्ट हैं और उन्होंने जनता को लूटा है।”

उन्होंने कहा, “जनता अब यह जानती है। पहले उसके पास कोई विकल्प नहीं था। लेकिन, अब विकल्प है। और, दिल्ली में लोगों ने यह देखा है।”

आप नेता ने कहा, “डेढ़ साल हो चुके हैं और हमने जो वादे किए थे, हम उन्हें एक-एक करके पूरा कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493