दिल्ली में धूप, रात तक हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक बदली छाई थी। रात या अगली सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना है।”

दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 74 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.3 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493