बेंगलुरू, 29 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में रविवार से जारी भारी बारिश के कारण बांधों और जलाशयों का जल स्तर बढ़ गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कर्नाटक के प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के एक अधिकारी ने कहा, “तटीय, दक्षिण सुदूरवर्ती क्षेत्रों और मलनाड क्षेत्र के जलाशयों और बाधों का जल स्तर भारी बारिश के कारण बढ़ रहा है।”
बारिश के कारण काली, तुंगा और भद्रा नदियों के पानी के कारण केंद्रीय और तटीय क्षेत्रों के जलाशयों जैसे लिंगानामक्की, सूपा, वाराही, हारंगी और हेमानती में पानी अधिक भर गया है और केआरएस तथा काबिनी जैसे बाधों का जलस्तर भी बढ़ा है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तटीय, दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है।
बेंगलुरू और इसके आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहने के कारण आगे भी बारिश होने के आसार हैं। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath