श्रीनगर, 29 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि वॉरनो (लोलाब) गांव में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया।
वहीं, इस घटना के बाद खबरें आ रही हैं कि आतंकवादी के मारे जाने की खबर फैलने के बाद स्थानीय युवकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath