बिहार में बादल, हल्की बारिश की संभावना

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना सहित विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, पूर्णिया का 26.4 डिग्री तथा गया का 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री, भागलपुर का 36.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493