बिहार में आंशिक बदली

पटना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं, पर वातावरण में नमी के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में और उत्तर बिहार में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावे भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री, पूर्णिया का 26.6 डिग्री तथा गया का 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री, पूर्णिया का 34.8 डिग्री और गया का 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493