प्रो कबड्डी लीग : कड़े मुकाबले में मुम्बा ने दिल्ली को दी मात

जयपुर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण में शुक्रवार को 11वें मैच में यू मुम्बा ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए कड़े मुकाबले में दबंग दिल्ली को 27-25 से मात दी। इसके साथ ही मुम्बा अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

दिल्ली की तीन मैचों में यह दूसरी हार है, जबकि उसे अभी अपना खाता खोलना बाकी है।

मुम्बा के राकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुम्बा के ही रिशांक देवादिका को रेडर ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली के सचिन सिंघाड़े डिफेंडर ऑफ द मैच रहे।

दिल्ली की टीम पहले हाफ में मुम्बा पर हावी थी। पहले हाफ की समाप्ति के बाद दिल्ली ने 14-12 से बढ़त ले रखी थी। लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली की टीम अपनी बढ़त को कायम नहीं रख पाई।

दूसरी ओर पहले हाफ में पिछड़ने के बाद मुम्बा ने दूसरे हाफ में आक्रामक रुख अपनाया। पहले मुम्बा ने 15-15 से बराबरी की और इसके बाद दिल्ली से आगे निकल गई।

देखते-देखते मुम्बा की टीम ने 25-21 की बढ़त लेते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा लिए। दिल्ली ने आखिर में कुछ अंक हासिल कर उसको परेशान किया, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाई।

दिल्ली को मैच में 13 रेड अंक मिले, वहीं मुम्बा ने 14 अंक हासिल किए। दोनों टीमों ने टैकल के जरिए 10-10 अंक हासिल किए। ऑल आउट अंक के मामले में भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दोनों के हिस्से में दो-दो अंक आए।

मुम्बा की टीम को एक अतिरिक्त अंक मिला, लेकिन दिल्ली की टीम एक भी अतिरिक्त अंक हासिल नहीं कर पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493