देश का विदेशी पूंजी भंडार 3 अरब डॉलर घटा

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार 24 जून को समाप्त सप्ताह में 3.0284 अरब डॉलर घटकर 360.7976 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 24,375.1 अरब रुपये के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 2.9934 अरब डॉलर घटकर 336.5802 अरब डॉलर हो गया, जो 22,744.5 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य बिना किसी बदलाव के 20.3289 अरब डॉलर बरकरार रहा, जो 1,366.2 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य मूल्य 1.34 करोड़ डॉलर घटकर 1.4899 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 101.3 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 2.16 करोड़ डॉलर घटकर 2.3986 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 163.1 अरब रुपये के बराबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493