उत्तर प्रदेश में बादल छाए, बारिश के आसार

लखनऊ, 2 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और ठंड हवाएं चल रही हैं। फिलहाल लोगों को उमस से राहत मिली है और दिन में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कहीं सामान्य तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 20.2 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493