दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, “पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 23.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।”

अधिकारी ने बताया कि आज बदली छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावना है।

दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 87 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493