लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब वाटफोर्ड ने अपने कप्तान और स्ट्राइकर डीने का करार पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।
साथ ही क्लब ने अगले पांच साल के लिए बेल्जियाई डिफेंडर क्रिस्टीयन काबासीले के साथ करार किया है।
डीने (28) बीते सत्र में इस क्लब के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने बीते सत्र में कुल 13 गोल किए थे।
क्लब ने ईपीएल के बीते सत्र में 13वां स्थान हासिल किया था।
क्लब ने कहा है कि उसने काबासीले के साथ 58 लाख पाउंड में गेंक के साथ सौदा किया है।
dharmpath.com dharmpath