मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी दूसरी फिल्म ‘पूर्णा’ के निर्माण की योजना बना चुके अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस ने कहा है कि वह एक व्यवस्थित फिल्म निर्माता हैं।
राहुल ने आईएएनएस से कहा, “मैं व्यवस्थित फिल्म निर्माता हूं। मैं कलाकारों का समय पर आने का सम्मान करता हूं, इसलिए हमारी निर्माण टीम वहां पहले मौजूद रहती है। हम तय समय से पहले सबकुछ कर लेते हैं।”
उन्होंने कहा, “हमने अपने कलाकारों को यथासंभव सबसे अच्छा समय दिया और शहर घुमाने के लिए हमने उनके लिए गाइड किराए पर लिए। लेकिन मेरे लिए कलाकार के रूप में ऐसा किसी ने नहीं किया।”
फिल्म ‘पूर्णा’ एक आदिवासी लड़की की प्रेरणादायक कहानी है। वह 25 मई, 2014 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की थी।
अदिति इनामदार को 109 लड़कियों के ऑडिशन में चुना गया।
राहुल इसमें डॉ.आर.एस प्रवीण कुमार की भूमिका में दिखाई देंगे। जबकि अदिति पूर्णा का किरदार निभाएंगी।
dharmpath.com dharmpath