अग्सबर्ग से जुड़े जापान के मिडफील्डर उसामी

बर्लिन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब अग्सबर्ग ने मिडफील्डर टाकाशी उसामी के साथ चार साल का करार किया है। वह इससे पहले जापान के फुटबाल क्लब गाम्बा ओसाका के लिए खेलते थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 24 वर्षीय खिलाड़ी अग्सबर्ग की टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। वह 2020 तक टीम के साथ बने रहेंगे।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट ने उसामी के हवाले से लिखा है, “स्वास्थय जांच और करार पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया का जल्द निपट जाना शानदार रहा। मैं अब अपनी नई टीम के साथी खिलाड़ियों से मिलने को तैयार हूं।”

वह क्लब की जर्सी नंबर 39 पहनेंगे और दो जुलाई को पहली बार टीम के साथ अभ्यास के लिए उतरेंगे।

उसामी लोन पर आधारित करार के तहत 2011-12 में बायर्न म्यूनिख और 2012-13 में होफ्फेनहेम के लिए भी खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493