अलीगढ़, 2 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को कुछ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक मुनीश गौड़ को गोली मार दी। उन्हें दो गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह पूर्व विधायक शहर की पॉश कालोनी अवंतिका में अपने घर का बाहर बैठे हुए थे। तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आए और उन पर गोलीबारी कर दी। इसमें पूर्व विधायक को दो गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर उनका बेटा और पड़ोसी मौके पर आ गए। उन्होंने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए।
गोलीबारी की आवाज सुनकर कालोनी में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल मुनीश गौड़ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
इधर, पूर्व विधायक के गोली लगने की सूचना पर एटा सांसद राजवीर सिंह, डीआईजी, सांसद सतीश गौतम सहित शहर के भाजपा नेता भी अस्पताल पहुंच गए।
डॉक्टरों के मुताबिक, पूर्व विधायक की हालत खतरे से बाहर है।
इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम ²ष्टया इस वारदात के पीछे जमीनी विवाद है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
dharmpath.com dharmpath