रूस की ऊंची कूद एथलीट एना निलंबित

मॉस्को, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने 2012 के लंदन ओलम्पिक खेलों में ऊंची कूद की विजेता रूस की एना चिचेरोवा को निलंबित कर दिया है।

एना की 2008 बीजिंग ओलम्पिक में डोपिंग मामले की जांच अभी लंबित है।

एथलीट ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी तास को दी जानकारी में यह बात कही।

एना ने शुक्रवार को कहा, “एक पत्र मिला है। आईएएएफ ने मुझे सभी प्रतियोगिताओं से निलंबित कर दिया है, जिसकी अवधि शुक्रवार से शुरू हो रही है और यह इस मामले में जांच पूरी होने तक रहेगा।”

रूस की ओलम्पिक समिति ने मई में पुष्टि की थी कि उसे अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति से दस्तावेज मिले हैं, जिसमें बीजिंग ओलम्पिक खेलों को दौरान लिए गए नमूनों की फिर से की गई जांच में रूस के 14 एथलीटों डोपिंग के दोषी पाए गए हैं।

एना ने 2008 बीजिंग ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि डोप टेस्ट में लिया गए उनके नमूने की जांच का परिणाम पॉजिटिव आया है।

रूसी खिलाड़ी ने 23 जून को रूसी चैम्पियनशिप का खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493