ढाका हमले में इतलावी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि

रोम, 2 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री मत्तेयो रेनजी ने शनिवार को ढाका में एक कैफे पर हमले की निंदा की। उन्होंने पुष्टि की कि इस्लामिक स्टेट के बंदूकधारियों द्वारा मारे गए 20 लोगों में इटली के भी नागरिक हैं।

लंदन के एक टीवी चैनल आईटीवी के अनुसार रेनजी ने कहा कि जब तक मारे गए लोगों के परिवारों को सूचित नहीं कर दिया जाता है, तब तक वह कोई विस्तृत जानकारी नहीं देंगे।

रेनजी ने रोम में एक संवाददाता सममेलन में कहा, “कट्टरपंथी इस्लाम का सामना के लिए इटली एकजुट है और उन लोगों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे जो दैनिक जीवन को बर्बाद करना चाहते हैं।”

रिपोर्टों के मुताबिक, बांग्लादेश की राजधानी स्थित होले आर्टिजन कैफे में मारे गए लोगों में 8 इतालवी नागरिक भी थे।

सुरक्षा बलों ने शनिवार की सुबह 13 बंधकों को छुड़ा लिया और छह आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने तेजधार हथियार से 20 विदेशी नागरिकों की हत्या कर दी थी, जिनमें एक भारतीय लड़की भी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493