उप्र : सड़क हादसे में कांग्रेस नेता कपिलदेव सहित 3 की मौत

शनिवार दोपहर एक बजे हाईवे पर इलाहाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस एक खड़े टैंकर में पीछे से घुस गई। इस कारण चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें कांग्रेस नेता बाजपेयी भी शामिल हैं।

घटनाक्रम की उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रोडवेज की बस दोपहर के समय जैसे ही बीबीहाट से गुजरी, अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और देखते ही देखते लगभग चार दर्जन सवारियों से भरी यह बस एक खड़े टैंकर में पीछे से घुस गई, जिससे बस चालक धर्मेद्र सिंह (28), कांग्रेस नेता 70 वर्षीय कपिलदेव बाजपेयी एवं एक अज्ञात की मौत हो गई।

इस हादसे में यात्री श्रवण कुमार (21), शिवरानी (65), रिंकू पुत्र अर्जुन (25), आमना खातून (60) और मान सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493