उप्र : डॉक्टर ने की युवती से छेड़छाड़, हंगामा

छेड़छाड़ की सूचना पाकर युवती के परिजनों समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। यह अस्पताल दादरी के एक व्यापारी नेता के भाई का बताया जाता है।

दादरी स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल में इलाज करा रही युवती के साथ एक डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत युवती ने हॉस्पिटल प्रबंधन से की। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को बुला लिया और आरोपी डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493