लॉस एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी फिल्म ‘द डीयर हंटर’ के निर्देशन और निर्माण के लिए ऑस्कर्स जीत चुके माइकल सिमिनो का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे।
लॉस एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी फिल्म ‘द डीयर हंटर’ के निर्देशन और निर्माण के लिए ऑस्कर्स जीत चुके माइकल सिमिनो का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे।
सिमिनो के दोस्त जब उनसे संपर्क नहीं कर पाए तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। वह शनिवार को मृत पाए गए थे।
वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्स फिल्म समारोह के निर्देशक थियेरी फ्रेमॉक्स ने शनिवार को ट्विटर पर इसकी खबर दी थी। उन्होंने लिखा था कि उनकी मौत हो गई। जिस समय उन्होंने दम तोड़ा, उनके परिजन साथ थे।
सिमिनो यहां बेवर्ली हिल्स में रहते थे। उनकी मौत के कारण और स्थान का खुलासा नहीं हुआ है।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर में आठ फिल्मों का निर्देशन किया था।
अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ने एक बयान में कहा, “हम दोनों का साथ में किया काम मुझे हमेशा याद रहेगा। मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा।”
dharmpath.com dharmpath