हैदराबाद, 3 जुलाई (आईएएनएस)। देश के अग्रणी कबड्डी लीग टूर्नामेंट स्टार स्पोर्ट्स प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के हैदराबाद चरण का आगाज दक्षिण भारत के चर्चित अभिनेता राणा दग्गूबाती के राष्ट्रगान से होगा।
हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में लीग के नौवें दिन रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला मैच तेलुगू टाइटंस और पटना पाइरेट्स के बीच होगा तथा दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स और यू-मुंबा के बीच खेला जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसी माह दग्गूबाती को स्टार स्पोर्ट्स प्रो-कबड्डी लीग के चौथे संस्करण का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया था।
पीकेएल-4 का हैदराबाद चरण चार दिन चलेगा, जिसमें मधुमिता मोहापात्र, रकुल प्रीत सिंह और मर्लिन डिसूजा राष्ट्रगान से अलग-अलग दिनों का शुभारंभ करेंगे।
dharmpath.com dharmpath