चेन्नई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता बालकृष्णन की तेलुगू फिल्म ‘गौतमीपुत्र सताकर्णी’ जॉर्जिया में अपनी फिल्म के अहम दृश्यों की शूटिंग सोमवार से शुरू करेंगे।
फिल्म के निर्देशक कृष ने आईएएनएस को बताया, “हम जॉर्जिया के माउंट काज्बेक में इन दृश्यों की शूटिंग करेंगे और इस हिस्से की शूटिंग में 1,000 से अधिक सैनिक, 300 घोड़े और 20 रथ शामिल होंगे। इन दृश्यों में कंप्यूटर ग्राफिक्स के साथ इफेक्ट डाला जाएगा।”
इस फिल्म में बालकृष्णन सातवाहन के शासक की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें श्रेया सरण, हेमा मालिनी और कबीर बेदी भी हैं।
उन्होंने कहा, “यह सातवाहनों की ग्रीस के साथ युद्ध पर आधारित फिल्म है।”
इसका निर्माण वाई.राजीव रेड्डी ने किया है। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath