पश्चिम बंगाल में पिता के शव के साथ रह रही थी महिला

कोलकाता, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक महिला अपने पिता के सड़े-गले शव के साथ रह रही थी। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

यह मामला शनिवार को बर्दवान जिले के मुख्तारपुर में सामने आया जब घर से दरुगध आने लगी और स्थानीय लोगों ने किसी गलत की आशंका के मद्देनजर पुलिस से संपर्क किया।

बाद में पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें घर के भीतर पंचू सोरेन का सड़ा-गला शव मिला, जिनकी मौत निश्चित रूप से चार-पांच दिन पहले हुई।”

इससे पहले जून 2015 में कोलकाता में एक आदमी के दो कुत्तों और अपनी बहन के कंकाल के साथ रहने का पता चला था। वह महीनों से इनके साथ रह रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493