काबुल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सारीपुल और फरयाब प्रांतों में सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच संघर्ष में नौ आतंकवादी मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए।
एक अधिकारी के मुताबिक, सारीबुल प्रांत के सैयद जिले में गुट के कमांडरों सहित चार आतंकवादी मारे गए। फरयाब प्रांत के कैसर जिले में भी पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया।
इन जिलों के प्रभावित हिस्सों में कुल 12 आतंकवादी घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath