मप्र में सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों की फीस सरकार भरेगी : शिवराज

भोपाल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन मेडिकल, इंजीनियरिंग या अन्य उच्च शिक्षा के लिए होने पर उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी, ऐसी योजना बनाई जा रही है।

भोपाल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन मेडिकल, इंजीनियरिंग या अन्य उच्च शिक्षा के लिए होने पर उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी, ऐसी योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं।

उन्होंने पुजारियों को भरोसा दिलाया कि मंदिरों की जमीनों से अनाधिकृत अतिक्रमण हटाए जाएंगे। मंदिरों की जमीन पर लगी फसल में नुकसान पर पुजारी को मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पुजारी बनाना समाज का काम है, सरकार का नहीं। राज्य सरकार इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। मंदिरों के पुजारी जिस जमीन पर रह रहे हैं, उसका पट्टा उन्हें दिया जाएगा। पुजारियों के मानदेय के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

चौहान ने आगे कहा, “हमारी संस्कृति विश्व के कल्याण और सबके सुख की कामना करने वाली है। राज्य सरकार ने इसी संस्कृति के आधार पर काम करते हुए और कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं। इनमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं।”

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने उज्जैन में मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े पर्व सिंहस्थ महाकुंभ का सफल आयोजन करवाया है। साथ ही भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव का विकास किया है। पवित्र नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 1300 करोड़ रुपये की योजना गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493