ढाका हमले जैसी बर्बर हिंसा का कोई औचित्य नहीं : अंसारी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने ढाका में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और जोर देकर कहा कि इस तरह के बर्बर कृत्यों का कोई औचित्य नहीं हो सकता है।

उन्होंने चेताया कि सभी बहुलवादी और खुले समाज एक नए स्तर के खतरे का सामना कर रहे हैं।

एक संदेश में अंसारी ने कहा, “आतंकी हमले और एक भारतीय नागरिक समेत ढाका में बंधकों की क्रूर हत्या से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी प्रार्थना उन परिवारों के साथ हैं जिनके अजीज मारे गए हैं।”

बांग्लदेश के अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि केवल संगठित वैश्विक कार्रवाई से अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पराजित हो सकता है।

उन्होंने कहा, “मैं पीड़ित परिवारों और घायलों के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना में देश के साथ शामिल हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493