पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 82406/082405 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली एक जोड़ी वातानुकूलित सुविधा विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ी वाया गोरखपुर 17 ट्रिपों में चलाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि 82406 दिल्ली-दरभंगा सुविधा विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ी दिल्ली से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 अगस्त को चलाई जाएगी।
वहीं 82405 दरभंगा-दिल्ली सुविधा विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ी दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 अगस्त को चलाई जाएगी।
इसके फलस्वरूप 82406 दिल्ली-दरभंगा सुविधा विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ी दिल्ली से 11.15 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, बरेली स्टेशनों पर रूकते हुए लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.50 बजे, गोंडा से 21.05 बजे, बस्ती से 22.30 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.15 बजे, देवरिया सदर से 1.10 बजे, सीवान से 2.05 बजे, छपरा से 3.45 बजे छूटकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकते हुए दरभंगा 9.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 82405 दरभंगा-दिल्ली सुविधा विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ी दरभंगा से 12.00 बजे से प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 18.00 बजे, सीवान से 18.40 बजे, देवरिया सदर से 19.30 बजे, गोरखपुर से 20.35 बजे, बस्ती से 21.35 बजे, गोंडा से 23.35 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 2.35 बजे छूटकर बरेली, मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए दिल्ली 12.40 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस विशेष गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 8, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 5, जनरेटर सह लगेज यान के 2 तथा 1 वातानुकूलित भोजन यान सहित कुल 16 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath