उज्जैन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के उज्जैन में गंभीर नदी पर बने अम्बोदया बांध पर रविवार के दिन पिकनिक मनाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में गंभीर नदी पर बने अम्बोदया बांध क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए चार युवक- अविजार, अब्बास, अजिफा और हुसैन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
जिलाधिकारी कवींद्र कियावत ने संवाददाताओं को बताया कि चारों युवकों के शव निकाल लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath