मोदी मंगलवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रहे हैं।

प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रधान प्रवक्ता और महानिदेशक फ्रैंक नोरोन्हा ने ट्वीट कर बताया, “मंत्रिमंडल में विस्तार कल (मंगलवार) पूर्वाह्न् 11 बजे होगा।”

मोदी के 30 जून को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद से ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना जताई जा रही थी। इस दौरान मोदी ने विभिन्न मंत्रालयों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं और कार्यो की समीक्षा की थी।

इससे पहले मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी इस मुद्दे पर चर्चा की।

मोदी के मई 2014 में सत्ता संभालने के बाद यह पहला बड़ा मंत्रिमंडलीय फेरबदल होने जा रहा है।

ऐसा अनुमान है कि मंत्रिमंडल के संभावित फेरबदल और विस्तार से मोदी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493