कोलकाता, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सचिवालय ‘नबाना’ में बम रखे जाने की झूठी कॉल किए जाने के मामले में पुसि ने 52 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दफ्तर भी है।
रविवार रात को अज्ञात फोन कॉल के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने हावड़ा जिला स्थित सचिवालय में बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को भेजा।
पुलिस ने कॉल का पता लगाते हुए अनिरुद्ध घोष को उसके घर से गिरफ्तार किया।
उसे सोमवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath