प्रशिक्षु पुलिस अफसरों ने देखी मप्र की डायल 100 सेवा

भोपाल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित सहायता मुहैया करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई ‘डायल-100’ सेवा की सोमवार को हैराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत भारतीय पुलिस सेवा के 19 अधिकारियों ने जानकारी ली। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली को समझा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) अन्वेष मंगलम ने प्रशिक्षु अधिकारियों को डायल-100 सेवा की कार्यविधि और अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विश्व में सबसे बड़ी और देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में शुरू की गई डायल-100 सेवा ने पुलिस के प्रति जन विश्वास अर्जित किया है। इस सेवा के शुरू होने के बाद पुलिस से जनापेक्षाओं में भी वृद्धि हुई है। ऐसे मामले जो पुलिस से संबंधित नहीं हैं, उनमें भी लोग पुलिस से मदद की अपेक्षा करने लगे हैं।

मंगलम ने बताया कि ऐसे समय में पुलिस का प्रयास रहता है कि जनापेक्षा को पूर्ति करें और संबंधित विभाग के मैदानी अमले को सूचित कर कार्यवाही कराए। इस प्रयास में पुलिस को सफलता भी मिल रही है।

अधिकारियों का यह दल तीन जुलाई से 16 जुलाई तक अध्ययन भ्रमण पर आया है। इस दौरान यह दल मध्यप्रदेश के बाद महाराष्ट्र और गोवा जाएगा। दल ने डायल-100 सेवा के राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष में जाकर कार्यो का विस्तार से अध्ययन किया।

दल में आंध्रप्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, केरल, चंडीगढ़, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा राज्यों के अलावा मालदीव और भूटान राष्ट्र के प्रशिक्षु अधिकारी शमिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493