नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार एवं चार अन्य को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, कुमार अपने सरकारी पद का दुरुपयोग कर इंडेवर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी को वर्ष 2007 से ही उपकृत कर रहे थे। उन्होंने 9.5 करोड़ की निविदाओं को उसके पक्ष में करने में मदद की।
सीबीआई ने कहा है कि कुमार के दफ्तर से जो दस्तावेज जब्त किए गए हैं, उनमें प्रथम दृष्टया आरोपियों के आपराधिक षड्यंत्र, आपराधिक कदाचार एवं सरकारी पद के दुरुपयोग की झलक मिलती है।
सीबीआई ने पिछले वर्ष 15 दिसंबर को दिल्ली सचिवालय स्थित कुमार के कार्यालय पर छापेमारी की थी।
dharmpath.com dharmpath