अपने इस दौरे में वह लखनऊ में हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। साथ ही एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेकर दिल्ली लौट जाएंगे।
भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह 6 जुलाई को शाम 6 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी की महानगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
राजनाथ शाम 6:30 बजे अपने आवास 4, कालिदास मार्ग पर लखनऊ में हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। रात 8 बजे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के परिवारिक समारोह में हिस्सा लेंगे और रात 9 बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath