मप्र : जावड़ेकर का कद बढ़ा, 3 और राज्यमंत्री बने

भोपाल, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंगलवार को हुए विस्तार में मध्य प्रदेश को बड़ा लाभ हुआ है। राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यमंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। फग्गन सिंह कुलस्ते, एम.जे. अकबर और अनिल माधव दवे को राज्यमंत्री बनाया गया है।

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले चार सदस्यों ने शपथ ली। जावड़ेकर को पदोन्नत किए जाने के चलते शपथ दिलाई गई, वहीं तीन सदस्यों ने बतौर राज्यमंत्री शपथ ली। दवे और अकबर राज्यसभा के सदस्य हैं, वहीं कुलस्ते लोकसभा सदस्य हैं।

राज्य से मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर सुषमा स्वराज, नजमा हेपतुल्ला, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद्र गहलोत और राज्यमंत्री प्रकाश जावड़ेकर (अब कैबिनेट मंत्री) पहले से ही हैं, अब तीन राज्यमंत्री और शामिल किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493