शपथ लेते वक्त अपना नाम लेना भूले अठावले

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आरपीआई) के वरिष्ठ नेता रामदास अठावले ने मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने नाम का उल्लेख करना भूल गए लेकिन जल्द ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उसे ठीक किया।

अठावले महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद है। इन्होंने अपने नाम का उल्लेख किए बिना पद एवं गोपनीयता की शपथ लेनी शुरू कर दी। राष्ट्रपति ने बाद में उनकी भूल को सुधारते हुए कहा, “अपना नाम बोलिए।”

अठावले थोड़ी देर चुप रहे और फिर माफी मांगते हुए उन्होंने शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493