बिहार में डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ 2 तस्कर धरे

औरंगाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार तड़के एक कार से डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर ओडिशा के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग-दो पर खिरियामा गांव के निकट एक कार से ले जाए जा रहे डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

मदनपुर के थाना प्रभारी श्याम किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान ओडिशा के कमलजीत मोहंती और संतोष कुमार जेना के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तस्कर गांजा को ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे थे।

पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493