जम्मू, 5 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और अन्य 13 लोग घायल हो गए।
यहां एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रामबन जिले में बनिहाल शहर के करीब जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हुआ, जिसमें ड्राइवर का वाहन के ऊपर से नियंत्रण छूटने के चलते वाहन खड्ड में जा गिरा, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और अन्य 13 लोग घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “वाहन 300 फुट गहरे खड्ड में जा गिरा।”
सभी घायलों को बनिहाल के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि उधमपुर जिले के टिकरी क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही एक अन्य दुर्घटना में मोटसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath