वाशिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चार जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर बराक ओबामा को संदेश भेजा।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने अपने संदेश में रूस और अमेरिका के बीच सकारात्मक संबंध बहाल करने के संकेत दिए।
पुतिन ने लिखा, “रूस, अमेरिका संबंधों के इतिहास से पता चलता है कि जब हम समान साझेदारों के रूप में काम करते हैं और एक-दूसरे के वैध हितों का सम्मान करते हैं। हम दोनों देशों के लोगों और सभी मानवता के लाभ के लिए सर्वाधिक जटिल अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को सफलतापूर्वक सुलझाने के लिए सक्षम हैं।”
पुतिन ने सुझाव दिया कि दोनों देशों के पूर्व कार्यो से रूस और अमेरिका के बीच वार्ता बहाल होने में मदद मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath