वाटफोर्ड के साथ ही रहेंगे गोमेस

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के गोलकीपर हेयूरेल्हो गोमेस नए करार के तहत 2018 तक वाटफोर्ड के साथ ही रहेंगे। इंग्लिश फुटबाल क्लब ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वाटफोर्ड ने कहा कि गोमेस को पिछले दो साल में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और वह जून 2018 तक क्लब के साथ ही बने रहेंगे।

ब्राजील के गोलकीपर ने पिछले सत्र में क्लब के लिए 39 मैच खेले थे।

अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए 11 मैच खेलने वाले गोमेस ने मई 2014 में वाटफोर्ड का दामन थामा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493