गुड़गांव में रेल पटरी पर 5 शव मिले

गुड़गांव, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रेल पटरी पर और उसके बगल में यहां पांच लोग मृत पाए गए, जिनमें महिला के परिधान में एक पुरुष और एक महिला शामिल है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

गुड़गांव और बिजवासन रेलवे स्टेशन के बीच गंगा विहार कॉलोनी के निकट रेल पटरी पर तीन लोगों की लाशें मिली, जिनमें महिला परिधान में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

इसी इलाके में मंगलवार को रेल पटरी के साथ एक महिला के शरीर के हिस्से और 30 से 40 साल के बीच उम्र के एक पुरुष की लाश मिली।

तीन मृतकों में से दो की पहचान सोमवार को हुई, जिनमें एक छपरा के रहने वाला सलीम आलम (22) और दूसरा सिवान का रहने वाला असलम अंसारी (35) था। दोनों बिहार के रहने वाले थे।

दोनों बिजली मिस्त्री का काम करते थे और किराए पर गुड़गांव में रहते थे। महिला के परिधान (साड़ी और ब्लाउज) में पुरुष की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस अधिकारी चेतराम ने कहा, “हम महिला के सिर और धड़ की तलाश कर रहे हैं जो हरे रंग की सलवार पहने हुई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493